Google Analytics Meta Pixel
Madhya Pradesh
Trending

50 जनजातीय विद्यार्थियों ने किया मैपकास्ट और साइंस सेंटर का भ्रमण….

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सी.एम. राइज विद्यालय और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बैतूल से आए 50 जनजातीय विद्यार्थियों ने गुरुवार को मैपकास्ट और क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र का भ्रमण किया। विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण कराया गया जिससे वे अपनी कला व संस्कृति से परिचित हुए।

मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकास्ट) और आई.आई.टी. गांधी नगर द्वारा नेहरू नगर में स्थापित एस.टी.ई.एम. वर्कशॉप सेंटर में विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान और अभ्यास की जानकारी दी गईं। दो घंटे के शो में न्यूटन के नियम, बर्नोली के प्रमेय और बिजली उत्पादन आदि से संबंधित प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। उन्होंने एस.टी.ई.एम. पर आधारित गैलरी का भी अवलोकन किया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा जगाना रहा। क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र भ्रमण के दौरान विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न क्रियात्मक शोधों के विषय में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। उन्हें तारामंडल, 3डी वीडियो और अन्य विज्ञान संबंधी जानकारी भी दी गईं। भ्रमण से जनजातीय विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button