Google Analytics Meta Pixel
Entertainment

15 डिग्री तापमान में शूट… सरदार ऊधम सिंह का नया लुक….

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक बेहद अहम सिपाही सरदार ऊधम सिंह की बायोपिक सरदार में विक्की कौशल शीर्षक रोल में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में कहानी के अनुसार विक्की कई लुक्स और लोकेशंस पर नज़र आएंगे। इन लुक्स को विक्की अपने सोशल मीडिया एकाउंट के ज़रिए साझा कर रहे हैं। ऐसा ही एक लुक उन्होंने शुक्रवार को शेयर किया, जो पूर्वी यूरोप का है, जहां -15 डिग्री तापमान में शूट किया गया

विक्की ने बताया कि सरदार ऊधम सिंह का यह लुक 1933 का है और पूर्वी यूरोप के जंगलों का है। सरदार ऊधम का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। फ़िल्म की कहानी जलियांबाला बाग नरसंहार के बदले पर आधारित है, जिसके लिए सरदार ऊधम सिंह ने 21 सालों तक इंतज़ार किया था और लंदन जाकर अंग्रेज़ अफ़सर को मारकर इसका बदला लिया। फ़िल्म ऊधम सिंह के इस पूरे सफ़र को पेश करती है

पहले विक्की ने एक और लुक शेयर किया था, जिसमें वो सिख गेटअप में हैं और चेहरे पर ज़ख़्मों के निशान दिख रहे हैं। इस लुक के साथ विक्की ने बताया था कि यह 1931 का है, जब ऊधम सिंह भारतीय जेल में बंद थे। उन्हें प्रतिबंधित अख़बार गदर-ए-गूंज रखने के लिए जेल की सज़ा हुई थी। उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया था, मगर उन पर निरंतर निगरानी रखी गयी थी। इसके बाद वो यूरोप भाग गये थे और फिर लौटकर भारत नहीं आये

सरदार ऊधम सिंह 16 अक्टूबर को प्राइम पर रिलीज़ होगी। फ़िल्म में बनीता संधू भी एक अहम किरदार में नज़र आएंगी, जो शूजित के साथ अक्टूबर में काम कर चुकी हैं। सरदार भगत सिंह के किरदार में अमोल पाराशर को लिया गया है। ऊधम सिंह उनके विचारों से काफ़ी प्रभावित थे और उन्हें अपना गुरु मानते थे। विक्की ने अमोल का लुक शेयर किया था। फ़िल्म का बड़ा हिस्सा रूस में शूट हुआ है, जहां लंदन शहर का सेट बनाया गया था। शूजित ने यह भी बताया कि इस फ़िल्म को बनाने का इंतज़ार वो तब से कर रहे थे, जब इंडस्ट्री में आये थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button