Google Analytics Meta Pixel
Chhattisgarh

देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर निगम जोन 8 में 7 सफाई मित्रों एवं 11 महिला जनप्रतिनिधियों कर्मचारियों का सम्मान

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में सभी 10 जोनों के माध्यम से देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती दिनांक 31 मई 2025 के अवसर पर विविध आयोजन रखे जा रहे हैँ। इस क्रम में आज नगर निगम जोन 8 कार्यालय में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद  सन्दीप साहू, पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद  भगतराम हरवंश, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, महाराष्ट्र मंडल रायपुर की पदाधिकारी श्रीमती विशाखा तोपखानेवाले की उपस्थिति में देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग के 7 सफाई मित्र कर्मचारियों को श्रीफल शाॅल प्रदत्त कर सम्मानित किया गया।
वहीं इस अवसर पर देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, महाराष्ट्र मंडल रायपुर की पदाधिकारी श्रीमती विशाखा तोपखानेवाले सहित 11 महिला जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों का नगर निगम जोन 8 एवं संस्कृति विभाग द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी  प्रमोद जाघव, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक  रितेश झा सहित जोन कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button