Google Analytics Meta Pixel
NationalState
Trending

नाथुला सीमा क्षेत्र में भीषण हिमस्खलन 80 के फंसे होने की आशंका , 6 पर्यटकों की मौत, 22 को बचाया गया

सिक्किम के नाथू ला में मंगलवार को सीमावर्ती क्षेत्र में भारी हिमस्खलन हुआ। इस घटना में 6 पर्यटकों की मौत हो गई है और 11 घायल हो गए हैं. करीब 80 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। हिमस्खलन के बाद गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड के 15वें मील पर बचाव अभियान चल रहा है।

बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को बचा लिया गया. उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क साफ होने के बाद फंसे हुए 350 यात्रियों और 80 वाहनों को निकाला गया। हिमस्खलन दोपहर करीब 12 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक अभी भी 80 से ज्यादा पर्यटक बर्फ में फंसे हुए हैं.

चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया ने कहा कि पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर बढ़ रहे हैं. घटना 15 मील में हुई। फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button