Google Analytics Meta Pixel
Chhattisgarh

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रायपुर 22 जून 2025: केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, वन मंत्री  केदार कश्यप, विधायक  धर्मलाल कौशिक,  किरण देव, अमर अग्रवाल,  पुरंदर मिश्रा,  अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब , मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक  अरुण देव गौतम, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव  मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  पी दयानंद, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  लाल उमेद सिंह उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने आज नवा रायपुर के ग्राम बंजारी में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एनएफएसएल) के भवनों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। बंजारी में 40 एकड़ के परिसर में दोनों राष्ट्रीय संस्थानों का सर्वसुविधायुक्त आधुनिक भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री  अरुण साव और  विजय शर्मा तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. रमन सिंह भी भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button