Google Analytics Meta Pixel
Madhya Pradesh
Trending

शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करते हैं : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि शिक्षा का किसी भी राष्ट्र के सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। माँ के बाद किसी भी व्यक्ति के जीवन में शिक्षक का सबसे बड़ा योगदान होता है। शिक्षकों का सम्मान देश का सम्मान है। यह प्रसन्नता का विषय है कि नव दुनिया समूह द्वारा देश के विकास की आधारशिला को सशक्त करने के लिए युवाओं के गढ़ने वाले शिल्पकारों का सम्मान किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल भोपाल में नवदुनिया के ज्योतिर्मय सम्मान-2024 कार्यक्रम में शामिल हुए।

संस्कारविहीन शिक्षा बिना महक के फूल के समान

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आवश्यक है कि शिक्षा में गुणवत्ता के साथ संस्कारों का समावेश हो। संस्कार के बिना शिक्षा बिना महक के फूल के समान है। संस्कारवान शिक्षा से समाज का कल्याण होता है, देश सशक्त होता है। आज यह आवश्यक है कि युवा व्यक्तिगत सफलता के साथ सामाजिक सरोकार में भी आगे आयें।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि देश के नवनिर्माण में सभी शिक्षक अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं। उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल और राज्य मंत्री श्री पटेल ने सम्मानित किया। नवदुनिया यूनिट हेड श्री मानवेन्द्र द्विवेदी, स्टेट ब्यूरो हेड श्री धनंजय प्रताप सिंह, आईएनडी चैनल हेड श्री नवीन पुरोहित उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button